सांगानेर: बगरू औद्योगिक क्षेत्र के समीप अजराजपुरा में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी
बगरू औद्योगिक क्षेत्र के समीप अजराजपुरा गांव में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। अचानक गोदाम से उथते धूंए के गुब्बारे बाद आग की तेज लपेट उठने लगी और चारों तरफ आसमान में काला गुब्बार छा गया। आग लगने की सूचना के बाद आसपास के लोग दहशत में आगे और उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को आग की सूचना दी।