परसिया: आउटसोर्स कर्मचारियों को 3 महिने से नहीं मिला वेतन, घर चलाना कठिन,बुधवार से हड़ताल पर जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन महिने से वेतन नहीं मिला है। वेतन के बिना अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने मंगलवार को बारह बजे बीएमओ डॉ अंकित सहलाम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंगलवार शाम तक का अल्टीमेटम वेतन के लिए दिया गया। बुधवार से कर्मचारी हडताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों के हडताल पर जाने से पूरी व्यवस्था ठप हो जाएगी।