लोहरदगा: लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा: गर्भवती पत्नी, पति और मासूम की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार
लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित बरवाटोली में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। ट्रक और स्कूटी की टक्कर में गहर, कुरसे निवासी वारिश अंसारी (पिता- इम्तियाज अंसारी) और उनकी गर्भवती पत्नी सानिया परवीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, सानिया परवीन का अंतिम महीना चल रहा था और दोनों बीएस कॉलेज रोड स्