सूरजपुर: बतरा बांध में मछली पकड़ने गए लोगों की नाव पलटी, तीन ग्रामीण लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा बांध में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए नौ ग्रामीणों की नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में छह ग्रामीण किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि तीन ग्रामीण गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लापता ग्रामीणों की तलाश ।