सिवनी: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे 146 आवेदन, अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Seoni, Seoni | Jun 30, 2026 सिवनी कलेक्ट्रेट सभी कक्ष में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को 146 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में बिजली, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण, फसल क्षतिपूर्ति, पेंशन और सड़क निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।