बूंदी: रामपुरिया गांव में घायल और बीमार पैंथर को पट्टा डालकर 2 घंटे तक घुमाया, लोग लेते रहे सेल्फी
Bundi, Bundi | Jun 24, 2025 बूंदी जिले के रामगढ़ गिरधारी टाइगर रिजर्व में स्थित रामपुरिया गांव में एक पैंथर करेक्ट लगने से घायल व बीमार हो गया।जिसके चलते व आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। पेंथर को दिखाई नहीं देने के चलते लोगों ने उसको पट्टा डालकर घुमाया और उसके साथ 2 घंटे तक सेल्फी लेते रहे। वीडियो वायरल होने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैंथर का रेस्क्यू कर उसे कोटा भेजो गया।