हरिहरगंज: हरिहरगंज व पीपरा प्रखंड की सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री पूजा
पीपरा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा बाजार, अंधारी बाग, बभंडी, बरदाग तथा हरिहरगंज प्रखंड के मेन बाजार आरशी लाल चौक, डेमा, ढाब, खड़कपुर, सुलतानी,सरसोत आदी कई गांवों में बरगद के पेड़ के पास शनिवार को सुबह से ही पूजा अर्चना करने हेतु भीड उमडने लगी। कई महिलाओं ने कहा कि अखंड सौभाग्यवती को ले सावित्री व्रत की पूजा, वट वृक्ष को की जाती है।