महाराजगंज: कन्नावा के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने बताशे के ठेले में मारी टक्कर, ठेले के परखच्चे उड़ने से दो घायल
28 जून रविवार की शाम 5:00 बजे अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क के किनारे पानी के बताशे बेच रहे ठेले में टक्कर मार दी।जिसमें बताशा बेच रहा युवक और बतासे खा रही एक मासूम बालिका घायल हो गई। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। पानी के बतासे के ठेले के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।