अधौरा: अधौरा थाना परिसर में 70 लीटर देसी शराब को किया गया नष्ट
Adhaura, Kaimur | Dec 16, 2024 अधौरा थाना परिसर में 70 लीटर देसी शराब को विनष्ट किया गया है। आज सोमवार को अधौरा थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उत्पाद विभाग के एसआई नैमुद्दीन अंसारी के उपस्थिति में शराब का विनष्टीकरण किया गया। आगे उन्होंने बताया कि पूर्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से कार्रवाई करते हुए शराब बरामद किया गया था।