अधौरा: अधौरा में छत से गिरकर तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | Dec 15, 2024 अधौरा में छत से गिरकर एक तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार की शाम लगभग 4 बजे की बताई गई। अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी संजय माली की पुत्री दिव्या कुमारी बताई गई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर के छत पर खेल रही थी। तभी खेलने के दौरान छत से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर में भर्ती का इलाज किया जा रहा है।