बलौदा: कोयला से लोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर को आई चोट, बलौदा के चारपारा गांव का मामला
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के चारपारा गांव में कोयला से लोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है. हादसे से ड्राइवर को चोट आई है. दरअसल, कोयला लोड ट्रेलर वाहन बिलासपुर की ओर से कोरबा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चारपारा गांव में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे से ड्राइवर को चोट आई है.