सुपौल: राजेंद्र नगर में जर्जर सड़क और जलजमाव से परेशान लोग, सड़क निर्माण की मांग उठी
Supaul, Supaul | Apr 26, 2026 सुपौल नगर परिषद के वार्ड नंबर-15 स्थित राजेंद्र नगर मुहल्ले में जर्जर सड़क और जलजमाव की गंभीर समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। मुहल्लावासियों ने नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिला जदयू कार्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी रिंग बांध रोड से गजना पुल तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है।