उमरेठ: उमरेठ में पानी, सफाई की समस्या से नाराज हुए पंच
शिकायत करने पंचायत पहंुचे, सरपंच सचिव नहीं मिले
उमरेठ में पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान है। सफाई व्यवस्था भी लडखडा गई है। कचरा गाडी वार्ड में नहीं जा रही है। समस्याओं की शिकायत करने गुरुवार को तीन बजे पंच घूडन साहू पंचायत पहंुचे। लेकिन पंचायत में उन्हें कोई नहीं मिला। उन्होंने अपनी समस्या को सोशल नेटवर्क के माध्यम से सामने लाया। वार्ड तेरह के पंच घूडन साहू ने कहा कि उमरेठ में पानी की भीषण समस्या है।