राजातालाब: टिकरी में खरीफ गोष्ठी व प्राकृतिक खेती कार्यशाला में 500 किसानों ने लिया हिस्सा
खरीफ गोष्ठी व प्राकृतिक खेती कार्यशाला में 500 किसानों ने लिया हिस्सा वाराणसी। कृषि विभाग की ओर से गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे टिकरी स्थित एफपीओ-एनसीडीसी प्रशिक्षण केंद्र में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।