चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू पंचायत अंतर्गत आंधारिया गांव के पुरना बस्ती में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्थापित सोलर जलमीनार पिछले एक वर्ष से खराब पड़ी है। मरम्मत न होने से बस्ती के 17 परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत व विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद पहल नहीं की गई।