केसरिया: केसरिया व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष, बैरिया निवासी चतुर्भुजनाथ मिश्र का निधन, लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की
केसरिया व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं सनातन ब्राह्मण समाज के संरक्षक बैरिया निवासी चतुर्भुजनाथ मिश्र का निधन हो गया है। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। जानकारी मंगलवार शाम करीब 04 बजे मिली।