रामपुर बाघेलान। थाना क्षेत्र के हनुमानगंज से मैनहा नाला वार्ड नंबर 01 जमुना रोड में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शिवचरण सिंह उर्फ पप्पू के मकान के सामने खड़ी अर्टिगा कार के शटर में जीआई तार बाँधकर चारों टायर खोल लिए और फरार हो गए। सुबह मोहल्ले वालों ने कार को टायरों के बिना देखा तो शोर मचाया।