उज्जैन शहर: आरक्षक को चाकू करने वाले बदमाश का सांवराखेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने किया शार्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल
माधव नगर थाने के आरक्षक पर गुरुवार रात को गश्त के दौरान एक बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी गिरने से घायल हो गया। तीसरे आरोपित की तलाश की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।