उज्जैन शहर: थाना चिंतामण गणेश पुलिस ने गुमशुदा बालक को सुरक्षित रूप से दस्तयाब कर किया परिवारजन को सुपुर्द।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा गुम बालक/बालिकाओं की पतारसी कर शीघ्र अतिशीघ्र दस्तयाब कर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना चिंतामण गणेश पुलिस को 19 जुलाई को फरियादी रवि वर्मा ने अपने नाबालिक बालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसपर थाना स्टाफ, साइबर सेल एवं परिजन की मदद से बालक को जिला गुना से दस्तियाब।