पनागर: डुमना के गधेरी गाँव में हड़कंप, ज़मीन के नीचे मिला सेना का जिंदा बम
खमरिया थानांतर्गत ग्राम गधेरी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान ज़मीन के नीचे एक ज़िंदा बम (UXO) बरामद हुआ। दरअसल, यहाँ सुनील यादव नामक व्यक्ति के प्लॉट पर भवन निर्माण का काम चल रहा था। पिलर खड़े करने के लिए मजदूर जब करीब 4 फीट गहरा गड्ढा खोद रहे थे, तभी उनकी कुदाल किसी भारी और संदेहास्पद वस्तु से टकराई। पास जाकर देखने पर ग्रामीण