बुधवार को करीब 11.30 बजे ग्राम समोन में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने जांच की तो मृत युवक की पहचाना अरुण पिता हुकुम सिंह यादव निवासी ग्राम समोन के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। किन कारणों के चलते युवक की मौत हुई है पुलिस इस मामले को जांच कर रही है।