दुधि: टेढ़ा गांव में आकाशीय बिजली से किसान की मौत, एंबुलेंस के लिए तीन घंटे इंतजार करने का आरोप
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के दौरान 62 वर्षीय किसान धनधारी यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घर से करीब एक किलोमीटर दूर पशुओं को चराने गए धनधारी अचेत हो गए।खेत में मौजूद अन्य चरवाहों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें घर लाए और एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया।