गाज़ियाबाद: विजयनगर थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर स्नैचर किए गिरफ्तार, कब्जे से 3 मोबाइल फोन और 1 तमंचा किया बरामद
थाना विजयनगर पुलिस टीम ने रविवार तड़के करीब 3 बजे बिजलीघर चौराहे के पास चल रही चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में अंशू और हर्ष नाम के 2 शातिर चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जवाबी फायरिंग में हर्ष नाम का अभियुक्त घायल हुआ है। इसके साथ ही गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 1 तमंचा व काले रंग की एक TVS बाइक बरामद हुई है।