गाजियाबाद के स्वाट टीम ग्रामीण जोन एवं थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस लूट में वांछित चल रहे आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की बाइक एवं अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद। अभियुक्त के विरुद्ध लूट,चोरी,हत्या का प्रयास आदि के अभियोग पंजीकृत है ।