डोलरिया: सांवलखेड़ा सहकारी समिति का
जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण दिए निर्देश
बुधवार को जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने सांवलखेड़ा सहकारी समिति का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों के उपलब्ध स्टॉक की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों की मांग के अनुरूप खाद का नियमित वितरण सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।