नाहन: ददाहु में ‘‘खुशी की लहर है आई’’ गीत से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Nahan, Sirmaur | Jul 13, 2026 ददाहु विकास खंड की ग्राम पंचायतों में ‘‘खुशी की लहर है आई’’ समूह गीत और नुक्कड़ नाटक के जरिए अनुसूचित जाति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना और महिला सशक्तिकरण पर भी प्रकाश डाला गया।