बालाघाट: बालाघाट स्टेशन के शेड से टपका पानी, डीआरएम ने निरीक्षण कर खामियां दूर करने के दिए निर्देश
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे बालाघाट रेलवे स्टेशन का 4 जुलाई शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दीपक कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में कई खामियां सामने आईं, जिनमें सबसे प्रमुख बरसात के दौरान स्टेशन के शेड से पानी टपकना और रेलवे कर्मचारियों के आवासीय भवनों में जलभराव की समस्या रही। डीआरएम ने संबंधित अधि