चेरिया बरियारपुर: करोड़ वार्ड संख्या 16 में 50 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर किया गया घायल, जांच में जुटी पुलिस
चेरियाबरियारपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया शनिवार रात्रि करीब 8:45 पर करोड़ वार्ड संख्या 16 में एक 50 वर्षीय व्यक्ति के पंजरा में कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है वहीं घायल व्यक्ति की पहचान करोड़ वार्ड संख्या 16 निवासी मोहम्मद सुल्तान का करीब 50 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुमताज के रूप में की गई है।