अनूपपुर: आवारा कुत्तों का आतंक: जिम्मेदार विभाग बेखबर, तीन साल में सिर्फ एक नसबंदी, लोगों की सुरक्षा पर सवाल
अनूपपुर। जिले में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्रों में कुत्तों के झुंड लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। तीन वर्षों में केवल एक नसबंदी होने और चार माह में 32 लोगों के कुत्तों के काटने के मामले सामने आने से लोगों में डर बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द नियंत्रण अभियान चलाने की मांग की है।