ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मनसाही में आयोजित छः दिवसीय दुकानदारी प्रशिक्षण का मंगलवार की दोपहर लगभग 02 बजे समापन हो गया। इस मौके पर एलडीएम मनीष कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां पहुंच प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।