सोनपुर: भक्ति, उत्साह और एकता की मिसाल: भव्य कलश यात्रा से गूंजा सोनपुर नगर
Sonepur, Saran | Apr 22, 2026 सोनपुर के हरिहर क्षेत्र स्थित आनंदपुर जगदंबा स्थान परिसर में सुबह दस बजे से बुधवार को धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का केंद्र बना रहा।हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड अष्टयाम यज्ञ के अवसर पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।251 महिलाओं सहित सैकड़ो श्रद्धालु सर पर कलश लेकर भजन कीर्तन और जय घोष के साथ शामिल हुए