कोल: सराय रहमान में 2 पक्षों के बीच 1 मकान को लेकर विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पर दबंगई का लगाया आरोप, मकान पर हुआ कब्जा
Koil, Aligarh | Jul 18, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सराय रहमान क्षेत्र से सामने आया है। जहां दो पक्षों के बीच एक मकान को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दबंगई का आरोप लगाते हुए जबरन घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।दबंगो पर जबरन घर में घुसकर केयर टेकर को भगाने का भी आरोप लगाया गया है।आरोप है कि असलाहों के बल पर मकान पर कब्जा किया गया है।