रावतभाटा: रावतभाटा में ब्राह्मणी बैराज का विरोध, 7 गांवों के ग्रामीणों ने कहा- न मुआवजा चाहिए, न जमीन, परियोजना निरस्त करो
विजय सिंह ने शुक्रवार रात 9 बजे बताया कि रावतभाटा क्षेत्र में प्रस्तावित ब्राह्मणी बैराज निर्माण के खिलाफ प्रभावित ग्रामीणों ने फिर मोर्चा खोल दिया है। बोराव पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना से सात गांवों की कृषि भूमि, आजीविका, पर्यावरण और हजारों लोगों का भविष्य प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने मुआवजा और वैकल्पि