मुज़फ्फरनगर: ज्वलनशील पदार्थ से भरा ट्रक पलटा, गर्मी बढ़ने पर उठने लगा धुआं, इलाके में मची दहशत, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत–खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंधक जैसे ज्वलनशील पदार्थ से भरा ट्रक पलट गया। कई घंटों तक ट्रक को नहीं हटाया गया, जिससे तापमान बढ़ने पर उसमें से धुआं उठने लगा और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।