राहे: कोकालगाम गांव में पुलिस ने अवैध महुआ शराब की भट्ठी को किया नष्ट
Rahe, Ranchi | Oct 22, 2025 सिल्ली थाना क्षेत्र के कोकालगाम गांव स्थित पहाड़ के नीचे थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने वाले भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। मौके पर भारी मात्रा में महुआ जावा को नष्ट किया गया। पुलिस को देखते ही संचालक फरार हो गया। यह जानकारी आज बुधवार को शाम 5 बजे दी गई।