गिरिडीह: गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में डुमरी विधायक बनियाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा से जुड़े मामले में पेशी देने पहुंचे
गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को 12 बजे डुमरी विधायक जयराम महतो वर्ष 2023 में बनियाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा से जुड़े मामले में पेशी देने पहुंचे। उनके कोर्ट पहुंचते ही समर्थकों और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने विधायक के साथ सेल्फी ली, जिससे कुछ देर तक कोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।