धमतरी: अस्वस्थ होने पर भगवान जगन्नाथ को जड़ी-बूटी से बना काढ़ा भोग लगाया जा रहा, भक्तों को भी बांटा जा रहा काढ़ा
धमतरी में रथयात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रहीं है। 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की शहर में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष किरण कुमार गांधी ने बताया कि मठ मंदिर चौक स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर में यह पर्व हर साल महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बताया कि महास्नान के बाद भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ हो जाते है।