जीरापुर: मेलखेड़ी में शॉर्ट सर्किट से किसानों की गेहूं की फसल में आग, भारी नुकसान
जीरापुर समीपस्थ मेलखेड़ी गॉव के किसानों से आज शनिवार की सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि बिजली के तार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से खेतों मे कटी पड़ी गेंहू की फसल मे आग लग गई। इस भीषण आग में किसानों की लगभग 12 से 14 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख होना बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि खेतों मे गेंहू की फसल कटाई के लिए तैयार थी।