डीग: कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने अधिक मास सेवा शिविर का समापन किया, परिक्रमार्थीयों की सेवा को बताया पुण्य कार्य
Deeg, Bharatpur | Jun 14, 2026 अधिक मास के पावन अवसर पर शहर के पुराने टेलीफोन एक्सचेंज के समीप समाजसेवी एवं भाजपा नेता प्रदीप दुबे (बंटू) के सानिध्य में संचालित प्याऊ एवं भंडारा सेवा शिविर का रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में विधिवत समापन किया गया।