मेरठ: मेरठ में गुमशुदा अजगर की तलाश, कीर्ति पैलेस में 7 दिन से घूम रहा अजगर, वन विभाग की पहुंच से दूर
Meerut, Meerut | Feb 14, 2025 मेरठ के कीर्ति पैलेस में स्थानीय निवासियों ने अजगर की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए हैं। लोगों का कहना है कि 7 दिन से ज्यादा गुजर चुका लेकिन अब तक वनविभाग इलाके में घूम रहे अजगर को पकड़ नहीं पाया है। रोजाना वो अजगर बाहर निकलता है फिर छिप जाता है। इसके बावजूद वनविभाग की टीम अजगर को पकड़ने में असफल है।