मेरठ: लिसाडी क्षेत्र में आतिशबाजी के दौरान डेरी में लगी भयकंर आग, लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट
Meerut, Meerut | Feb 14, 2025 मेरठ में शबे बरात पर हो रही आतिशबाजी के चलते बृहस्पतिवार रात में एक दूध की डेरी में अनार की चिंगारी गिरने से भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद डेरी में भगदड़ मच गई वही आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी सूचना मिलने के बाद एक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया