बीघापुर: पहाड़पुर सुबस निवासी हेड कांस्टेबल की बीमारी से हुई मौत
बीघापुर के गांव पहाड़पुर सुबस निवासी लखीमपुर खीरी के थाना धौरहरा में तैनात सिपाही की ईलाज के दौरान लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई । मृतक के भाई रामबरन ने रो रो कर आरोप लगाया कि मेरा भाई स्वास्थ्य विभाग के ईलाज व जांचों की रिपोर्टों की डेटो के समय पर न मिलने की भेंट चढ़ गया ।