मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मुहल्ला निवासी 65 वर्षीय ताहिर खान की शुक्रवार शाम एमएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोषी कर्मियों व चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।