दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसके ससुराल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस को सुबह करीब 9:05 बजे बीआईडब्ल्यू कैंप, गौतमपुरी में घरेलू झगड़े की सूचना मिली थी।सूचना पर पहुंची पुलिस को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी 32 वर्षीय अजब सिंह का शव पहली मंजिल पर बने एक कमरे में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला।