यातायात पुलिस ने नियम उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस वाहन जैसी बहुरंगी (रेड-ब्लू) बत्ती लगाकर चल रहे थार वाहन को पकड़ा। जांच में सामने आया कि निजी वाहन में अवैध रूप से चेतावनी बत्ती लगाई गई थी। यातायात पुलिस ने मौके पर ही चालक का ₹9000 का चालान काटते हुए अवैध बत्ती को उतरवाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की बत्तियों का उपयोग आम लोग नहीं कर सकते।