राजगढ़ जिले के खेरखेड़ा और खाजला गांव में सिंचाई के लिए पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब बड़ी संख्या में किसानों ने राजगढ़ पहुंचकर पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। इस दौरान पूर्व विधायक ने अधिकारियों से फोन पर समस्याओं का निराकरण करने को लेकर चर्चा की।