नईसराय: नई सराय थाना क्षेत्र के शाजापुर गांव में पैसे के लेन-देन में सगे भाई ने भाई का सिर फोड़ा
नई सराय थाना क्षेत्र के शाजापुर तिगरी गांव में मंगलवार की शाम पांच बजे किसान क्रेडिट कार्ड के पैसे मांगने पर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई पर लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक शाजापुर निवासी धर्मेंद्र ने अपने भाई सोनू ओर दिलीप से किसान क्रेडिट कार्ड के पैसे मांगे थे।