बालोद: दुर्ग-ताड़ोकी रेलखंड के 13 स्टेशनों पर लगेगी आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली, ₹226 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
Balod, Balod | Jul 3, 2026 भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग-ताड़ोकी रेलखंड के 13 स्टेशनों पर सिग्नलिंग व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 226 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के पूरा होने से ट्रेन संचालन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय हो सकेगा।