गोपालगंज: गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुस्लिम समाज ने गोपालगंज शहर मे निकाला जुलूस.
गोपालगंज में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने गौ माता के सम्मान में शहर में सोमवार को सुबह 11, बजे विशाल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लोगों ने देशभर में बूचड़खानों को बंद करने और गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।