गिरिडीह: सिकदारडीह में नौजवान कमेटी की ओर से मुहर्रम के पारंपरिक नुमाइशी खेलों की बेहद जोश और उत्साह के साथ हुई शुरुआत
सिकदारडीह में नौजवान कमेटी की ओर से मुहर्रम के पारंपरिक नुमाइशी खेलों की शुरुआत रविवार रात 10 बजे तक बेहद जोश और उत्साह के साथ की गई। इस खास मौके पर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन को सफल बनाने में नौजवान कमेटी के मुख्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान नुमाईसी खेल का प्रदर्शन किया गया।